Ticker

6/recent/ticker-posts

Chaitra Navratri 2025: जल्दी शादी के लिए नवरात्र के दौरान करें इन मंत्रों का जप, मिलेगा मनचाहा पार्टनर

 


Chaitra Navratri 2025: जल्दी शादी के लिए नवरात्र के दौरान करें इन मंत्रों का जप, मिलेगा मनचाहा पार्टनर

ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि (Chaitra Navratri 2025 Yoga) पर सौभाग्य और शिववास योग का संयोग बन रहा है। शिववास योग रात 09 बजकर 41 मिनट तक है। इस दौरान देवी मां कात्यायानी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है।



HighLights

  1. नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है।
  2. इस दिन देवी मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।
  3. मां कात्यायनी की पूजा से मनचाही मुराद पूरी होती है।


Chaitra Navratri 2025 Day 6: चैत्र नवरात्र देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दौरान देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। देवी मां दुर्गा की पूजा एवं साधना करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साधक नवरात्र के दौरान देवी मां दुर्गा की कठिन भक्ति करते हैं।

ज्योतिष जल्दी शदी के लिए देवी मां कात्यायनी की पूजा करने की सलाह देते हैं। देवी मां कात्यायनी की भक्ति भाव से पूजा करने पर जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आपकी शादी में भी देर हो रही है, तो नवरात्र के दौरान भक्ति भाव से देवी मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का पाठ एवं अर्गला स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

Post a Comment

0 Comments