Ticker

6/recent/ticker-posts

'इसका जश्न मनाना...' Rashmika Mandanna को नहीं हो रहा अपनी उम्र पर विश्वास, पोस्ट शेयर कर फैंस को बताई बात

 


'इसका जश्न मनाना...' Rashmika Mandanna को नहीं हो रहा अपनी उम्र पर विश्वास, पोस्ट शेयर कर फैंस को बताई बात

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। बीते साल उन्होंने पुष्पा 2 में श्रीवल्ली के रूप में ने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा। इसके बाद छावा में नजर आई और अब सिकंदर में सभी का दिल जीत रही हैं। रश्मिका की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। वहीं एक्ट्रेस का ये बर्थडे मंथ भी है। रश्मिका इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

HighLights

  1. 5 अप्रैल को है रश्मिका का बर्थडे
  2. एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
  3. सिकंदर में हैं लीड एक्ट्रेस

इंडियन फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 5 अप्रैल को 29 साल की हो रही हैं। उनकी फिल्म सिकंदर भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बढ़िया कलेक्शन कर रही है। वहीं अपने बर्थडे से पहले एक्ट्रेस कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड लग रही हैं।

रश्मिका ने शेयर किया बर्थडे पोस्ट


अपनी इस खुशी को रश्मिका ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर किया। रश्मिका आने वाले 5 अप्रैल को 29 साल की हो जाएंगी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'मेरे जन्मदिन वाला महीना और मैं बहुत उत्साहित हूं। मैंने हमेशा सुना है कि जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं,अपना जन्मदिन मनाने में आपकी दिलचस्पी कम होने लगती है। मेरे मामले में ऐसा नहीं है। मैं जितनी बड़ी हो रही हूं, मेरी एक्साइटमेंट उतनी ही बढ़ रही है।'

Post a Comment

0 Comments